[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वोंडो प्रतियोगिता 2024-25 का हुवा शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वोंडो प्रतियोगिता 2024-25 का हुवा शुभारंभ

राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वोंडो प्रतियोगिता 2024-25 का हुवा शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वोंडो प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ समारोह मंगलवार को झुंझुनू के डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग निदेशालय, बीकानेर और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ताईक्वोंडो खेल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाना और राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता का आयोजन स्थल डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल, झुंझुनू है, जिसके आयोजनकर्ता और आयोजन अध्यक्ष राजेंद्र मंडीवाल (चेयरमैन), राजेश मंडीवाल (निदेशक) और डॉ. विवेक चौधरी (सीईओ) हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के प्रतिष्ठित पैरा ओलंपियन देवेन्द्र झाझड़िया थे, जिन्होंने पैरा ओलंपिक 2004 और 2016 में स्वर्ण पदक और 2020 में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। वे अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री (2017), ध्यानचंद खेल रत्न (2022) और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों और दर्शकों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि देवेंद्र झाझड़िया अध्यक्ष पैरा ओलंपिक कमिटी आफ इंडिया के नेतृत्व में पेरिस पैरालंपिक गेम्स में भारतीय टीम ने 29 पदक जीते इसके लिए झुंझुनू जिला पैरा ओलंपिक एसोसिएशन एवं डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल ने 29 किलो की पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया

विशिष्ट अतिथियों में प्रथम भारतीय महिला हैमर थ्रो ब्रॉन्ज मेडलिस्ट (17वीं एशियन गेम्स 2014) मंजू बाला स्वामी, ताईक्वोंडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी और छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी श्री अनिल द्विवेदी, सीनियर सर्जन डॉ. पुष्पेन्द्र बुडानिया (मेट्रो हॉस्पिटल, झुंझुनू), पूर्व भारतीय ताईक्वोंडो कोच सुभाष योगी(अंतराष्ट्रीय प्लेयर, भूतपूर्व भारतीय ताइक्वांडो टीम कोच एवम राजस्थान राज्य ओलंपिक एसोसिएशन एजुकेटिव मेंबर) चीफ ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर महेंद्र सिंह जाखड़, निदेशालय पर्यवेक्षक विनोद झाझड़िया और उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) रामेश्वरी शामिल थे। चयन समिति संयोजक एवं निर्णायक की भूमिका सरिता ने निभाई।

कार्यक्रम का संचालन सतवीर (पूर्व शारीरिक शिक्षक), संगीता सैनी (अध्यापिका) और इंजीनियर राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। समारोह की शुरुआत डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद, मंचासीन सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया। राजस्थान खेल ध्वजा का रोहण मुख्य अतिथि देवेन्द्र झाझड़िया और विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मंजू बाला स्वामी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने वक्तव्य में ताईक्वोंडो खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला और युवाओं को खेल में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

अतिथियों की ओर से खेल मशाल का प्रज्वलन किया गया। राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वोंडो प्रतियोगिता 2024-25 में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे, जो 17 सितंबर से 23 सितंबर 2024तक अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक डॉ. अनंत शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77