[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में ईद ए मिलाद उन नबी पर निकला जुलूस:हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल, जगह-जगह हुआ स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में ईद ए मिलाद उन नबी पर निकला जुलूस:हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल, जगह-जगह हुआ स्वागत

सुजानगढ़ में ईद ए मिलाद उन नबी पर निकला जुलूस:हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल, जगह-जगह हुआ स्वागत

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में सोमवार को मुस्लिम समुदाय की ओर से पैगम्बर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन का पर्व ईद ए मिलाद उन नबी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें हजारों लोग डीजे व धार्मिक झंडों के साथ नबी की शान में नारे लगाते चल रहे थे।

हाफिज अब्दुल सलाम ने बताया कि जुलूस में सैय्यद मसऊद जमा, सैय्यद महमूद जमा, शहर क़ाज़ी मोहम्मद अकरम, सैय्यद हाशमी आदि रथ पर सवार होकर चल रहे थे। जिनका जगह जगह लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस मुबारक मौके पर कौम के लोगों ने रोड पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के लिए रेडियम बेल्ट लगाने का काम शुरू किया है। साथ ही अस्पतालों में मरीजों की सहायता और वृक्षारोपण के साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इन सब कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं हीरा भाई खींची, मोहम्मद रफ़ीक खींची, पार्षद जावेद खींची, पार्षद मुख़्तार खींची, ख़लील दईया सुलतान अगवान, सद्दाम आगवान, मौलाना जावेद दैया, हाफिज आबिद, मोहम्मद साबिर, लाल बाबू चौहान, बरकत अगवान, फारूक खींची, अख़्तर परिहार, अख़्तर खींची, गुड्डू चौहान, आरिफ़ ख़ान सहित टीम नूर नगर के युवा संभाल रहे हैं। कार्यक्रम के बाद जुलूस ए मोहम्मदी में प्रशासन की शानदार व्यवस्थाएं रहने पर हाफिज अब्दुल सलाम ने पुलिस व प्रशासन के अमले का गुलाब के फूल और शॉल ओढ़ाकर शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62