रामपुरा में कार व बाइक में टक्कर, तीन युवक घायल, एक जयपुर रेफर
रामपुरा में कार व बाइक में टक्कर, तीन युवक घायल, एक जयपुर रेफर
मलसीसर : थाना इलाके के रामपुरा में शुक्रवार को कार व बाइक में आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से झुंझुनूं बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मोतीसर, मंडावा के तीन युवक बाइक से मलसीसर की ओर जा रहे थे। रामपुरा के निकट बाइक का संतुलन बिगड़ने से सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036380


