[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू : नाबार्ड के सहयोग से रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा ने की आजिविका और उद्यम विकास कायर्क्रम की शुरूआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनू : नाबार्ड के सहयोग से रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा ने की आजिविका और उद्यम विकास कायर्क्रम की शुरूआत

नाबार्ड के सहयोग से रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा ने की आजिविका और उद्यम विकास कायर्क्रम की शुरूआत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनू : रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान के द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, झुन्झुनु के सहयोग से आजिविका और उद्यम विकास कायर्क्रम के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण कायर्क्रम गांव जाखड़ा में रखा गया है। कायर्क्रम के मुख्य अतिथि राजेश मीणा जिला विकास प्रबंधक, नाबाडर्, मुख्य वक्ता डाॅ0 विजय सिंह, रिटायर्ड पशुचिकीत्सा अधिकारी, पशुपालन विभाग चिड़ावा, विशिष्ट अतिथि जखोड़ा के बड़ौदा राज0 क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक संत कुमार, संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल, संस्थान के जल एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा एंव कायर्क्रम प्रशिक्षक महिपाल रहे।

कायर्क्रम के मुख्य अतिथि राजेश मीणा जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड ने किसानों को नाबार्ड के द्वारा जारी की गयी सभी योजनाओं की जानकारी दी कि किस प्रकार किस योजना का लाभ किसान ले सकता है। इसके साथ ही नाबार्ड द्वारा स्वीकृत आजिविका और उद्यम विकास कायर्क्रम के तहत बताया कि ग्रामीणोें को कृषि के साथ – साथ ध्यान देना चाहिये कि गरीब एंव छोटे काश्तकारों के लिए बकरी पालन कम पूंजी का व्यवसाय है।

कायर्क्रम के मुख्य वक्ता ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बकरीपालन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए उनमें होने वाले टीकाकरण के तहत लगने वाले फड़कीया की टीका, गोट पोक्स वैक्सीन एंव चार वर्ष में एक बार पीपीआर(निमोनिया) का वैक्सीन अवश्य लगवायं साथ पेट के कीड़ों की दवाई हर चार माह में अवश्य दे। इसके साथ ही उन्होंनें पशुओं के चारा-पानी, उनके चारागाह और बाड़े की जगह के बारे में जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को स्वंय सहायता समूह के अन्तर्गत सहयोग लेकर बकरी पालन कर सकते है साथ ही बताया कि बकरी पालन हेतू बैंक द्वारा भी लोन दिया जाता है जिसमें सब्सिडी का भी प्रावधान है।

संस्थान के परियोजना प्रबंधक ने सभी को संस्थान के जल संरक्षण, कृषि एंव पयार्वरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों के साथ-साथ छोटे एंव गरीब परिवारों के लिए बकरी पालन व्यवसाय को सही बताते हुए लाभ के बारे में सभी को अवगत करवाया।

कायर्क्रम के अन्त में संचालनकर्ता संस्थान के जल समन्वयक ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एंव ग्रामीणों का आभार एंव धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संस्थान के पयर्वेक्षक अनिल सैनी, बलवान सिंह, नरेश कुमार आलडिया सहित कायर्क्रम में 30 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet