प्रभारी मंत्री गहलोत ने घर घर जाकर बनाए भाजपा के सदस्य
प्रभारी मंत्री गहलोत ने घर घर जाकर बनाए भाजपा के सदस्य

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : प्रवास पर आए ज़िला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने भाजपा के सदस्यता महाअभियान के तहत श्री गणेश मंदिर शक्ति केंद्र के बूथों पर घर घर जाकर भाजपा के सदस्य बनाए। प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने झुंझुनूं शहर मंडल के बूथ संख्या 54 पर ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, बूथ अध्यक्ष विक्रम सैनी व नगरपरिषद के नेता प्रतिपक्ष बुधराम सैनी के साथ पैदल घर घर जाकर भाजपा के सदस्य बनाए। इस मौक़े पर उन्होंने स्वयं बूथ वासियों के मोबाइल से मिस्ड कॉल करवाकर लिंक के माध्यम से सदस्यता कार्ड बनवाया। उन्होंने बूथ वासियों को भाजपा की रीति नीति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राजस्थान की ख़ुशहाली व विकास पर कार्य कर रही है। राष्ट्रीयता की सोच रखने वाली पार्टी भाजपा का सदस्य बनना गर्व की बात है।इस मौक़े पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, ज़िला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, भाजपा पूर्व ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, भाजपा नेता बबलू चौधरी, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, ज़िला मंत्री महेंद्र चंदवा, राजेश बाबल, कुलदीप कालिपाहाड़ी, संजय जांगीड, मुरारी सैनी, सत्यनारायण हलकारा, धाड़सी सैनी, दलिप सैनी, ख़ालिद हुसैन, इंद्राज सैनी, पार्षद विजय सैनी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय पारिक, प्रमोद जानू, कुलदीप पुनिया, सौरभ सोनी, नगर महामंत्री रवि लाँबा, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, विकास पुरोहित सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।