[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल:एक हाथ कटा, इलाज के लिए BDK अस्पताल में कराया भर्ती, गंभीर हालत में जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल:एक हाथ कटा, इलाज के लिए BDK अस्पताल में कराया भर्ती, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल:एक हाथ कटा, इलाज के लिए BDK अस्पताल में कराया भर्ती, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के बाकरा मोड़ रेलवे लाइन पर गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को BDK हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथ कट गया। ज्यादा ब्लड निकालने से हालत गंभीर हो गई।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पहुंचे। घायल को पहले ही BDK हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था।

सूरजगढ़ निवासी जेराराम (45) पुत्र बालूराम बकारियां चराता है। वह बकरियां चरा रहा था। ट्रेक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया। तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया। करीब आधा घंटे तक रुकी रही। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एम्बुलेस 108 मौके पर पहुंची। घायल को BDK अस्पताल पहुंचाया।

जेरा राम का एक हाथ कट गया। युवक बकरी चराने का काम करता है। रेलवे और कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22