[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे ओवरब्रिज के लिए PWD ने दिए नोटिस:विरोध में उतरे व्यापारी, पट्‌टाशुदा जमीन होने के बावजूद की जा रही कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

रेलवे ओवरब्रिज के लिए PWD ने दिए नोटिस:विरोध में उतरे व्यापारी, पट्‌टाशुदा जमीन होने के बावजूद की जा रही कार्रवाई

रेलवे ओवरब्रिज के लिए PWD ने दिए नोटिस:विरोध में उतरे व्यापारी, पट्‌टाशुदा जमीन होने के बावजूद की जा रही कार्रवाई

सुजानगढ़ : छापर रोड़ स्थित एक होटल में बुधवार को रेल्वे फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज को लेकर बैठक हुई। जिसमें पीडब्ल्यूडी द्वारा रोड के दोनों तरफ की जमीनों को अवैध बताकर मालिकों को नोटिस देने पर विरोध जताया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष वेदी ने कहा कि सुजानगढ़ क्षेत्र में बोबासर तिराहे से से छापर रोड तक बाईपास बनाने की घोषणा की गई है। जिससे छापर रोड के रेल्वे फाटक पर 80 प्रतिशत भार कम हो जाएगा। इसलिए छापर रोड पर दो लेन का ओवरब्रिज बनाना ही पर्याप्त रहेगा। इससे सरकार एवं राज्य सरकार के करोड़ों रुपए की बचत तो होगी ही, साथ ही व्यापारियों की दुकानें और मकान टूटने से बच जाएंगे।

बैठक में कई व्यापारियों ने गुस्सा जताते हुए कहा कि उनकी जमीनें पट्टाशुदा होने के बाद भी उन्हें नोटिस दिए गए हैं, जो गलत है। बैठक में मामले को लेकर संघर्ष समिति बनाने और उच्चाधिकारियों तक बात पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। रविंद्र चौहान, विनोद भाटी, अमजद खां, उद्देश्य शर्मा, सुनील जांगिड़, धर्मवीर डूडी, रोहित मोदी, ओमप्रकाश प्रजापत, सुनील चौहान, आरिफ लीलघर, यश इंदौरिया, मुख्तियार खत्री, विजयपाल सारण आदि ने विचार रखे। संचालन एडवोकेट अंकित चौहान ने किया।

पीडब्ल्यूडी ने कहा- नियमानुसार हटाए जाएंगे

वहीं मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी के एईएन मोहित पाराशर ने बताया कि प्रस्तावित ओवरब्रिज के दोनों तरफ के 73 जमीन मालिकों को नोटिस दिए गए हैं। अभी ये प्राथमिक नोटिस हैं। पूरी जांच कर फिर नोटिस दिए जाएंगे। जिसके बाद तहसीलदार से बेदखली की कार्रवाई जाएगी। ओवरब्रिज 75 फीट चौड़ा होगा। वहीं सर्विस रोड अलग से बनाई जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad