[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवता की बेटी कल्पना गुर्जर को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार में चयन होने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवता की बेटी कल्पना गुर्जर को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार में चयन होने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत किया गया

देवता की बेटी कल्पना गुर्जर को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार में चयन होने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत किया गया

देवता : खेतड़ी उपखंड के देवता ग्राम की बेटी कल्पना गुर्जर पुत्री महेंद्र सिंह कसाना का 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95% अंक हासिल करने पर राज्य सरकार की देवनारायण योजना के तहत इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के लिए चयन होने पर एक लाख रुपए नकद तथा स्कूटी राज्य सरकार द्वारा दिए जाने पर शुक्रवार को देशसेना संगठन प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। पिता महेंद्र सिंह कसाना खेती-बाड़ी कर गुजारा करते हैं। बेटी का इसके लिए चयन होने पर खुशी जताई। देवसेना के प्रदेश प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने कहा गुर्जर समाज की बेटियां पहले स्कूल तक नहीं जाया करती थी लेकिन आज बोर्ड परीक्षा में मेरिट टॉपर कर रही है। देवनारायण योजना के तहत बेटियों को स्कूटी मिलना यह स्वर्गीय किरोड़ी लाल भैंसला की ही देन हैं। इस दौरान बेटी कल्पना गुर्जर को गुलदस्ता, पुष्प माला पहनाकर देवसेना का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सरपंच रघुवीर सिंह कसाना देवता, सूबेदार रतिराम कसाना, एडवोकेट जनार्दन गुर्जर, डॉ .पवन आलडिया, राजेंद्र कसाना, हवलदार रोहिताश कसाना, समाजसेवी नरेश मणकस, राजस्थान युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश खटाना, आशु कसाना, पुतिन कसाना, दुलीचंद कसाना, प्रदीप कसाना, पप्पू गुर्जर, राकेश कसाना, बलवीर सिंह, महेंद्र सिंह कसाना, राहुल कसाना सहित अनेक लोग मौजूद थे। अंत में एडवोकेट जनार्दन गुर्जर ने कहा शिक्षा के साथ-साथ आज बच्चों को विद्यालय में व्यवहारिक नेतिक ज्ञान देना भी जरूरी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89