[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेश्वर में कुश्ती खिलाड़ियों का किया सम्मान:लक्की प्रजापति ने संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गणेश्वर में कुश्ती खिलाड़ियों का किया सम्मान:लक्की प्रजापति ने संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

गणेश्वर में कुश्ती खिलाड़ियों का किया सम्मान:लक्की प्रजापति ने संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

नीमकाथाना : राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल गणेश्वर में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी निशांत वर्मा, रवि सोलंकी, सचिन वर्मा, राहुल सैनी को भी पुरस्कृत किया गया। कुश्ती में विजेता लक्की प्रजापति के पिता राजेंद्र कुमावत का भी सम्मान किया गया।

प्राचार्य डॉ रविन्द्र शर्मा ने कहा कि खेलों को हार-जीत की भावना के साथ नहीं, बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का जीवन में बहुत महत्व है।

अंकित तंवर ने कहा कि जिंदगी में कभी असफल होने पर निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इससे प्रेरणा लेना चाहिए और आगामी प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाना चाहिए जिससे सफलता प्राप्त की जा सके। इस दौरान अंकित तंवर, धर्मपाल गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ रवींद्र शर्मा, प्राध्यापक सुरेश सैनी, शिक्षक योगेश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77