गोगानवमी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
गोगानवमी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : इंदोखला जोहड़ स्थित गोगाजी महाराज के मंदिर पर मंगलवार शाम को विशाल मेले का आयोजन हुआ। सोमवार रात को मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों की ओर से भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। मंदिर में दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने गोगाजी महाराज को गुलगुले और पूड़ी का भोग लगाया। भाइयों ने रक्षाबंधन के दिन बहनों द्वारा बांधे गए रक्षासूत्र को खोल कर गोगादेव को चढ़ाया और बहनों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। मेले में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की ओर छोटे-छोटे बच्चों ने झूले ओर कुश्ती का आनंद उठाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049912


