इस्लामपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई मनमोहक झांकियां
इस्लामपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई मनमोहक झांकियां
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : पार्वती लखोटिया स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा धारण कर कृष्ण के जीवन चरित्र को प्रस्तुत किया। कृष्ण जन्मोत्सव पर छोटे-छोटे बच्चों की ओर से कृष्ण के जीवन चरित्र को मनमोहक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्रांगण में कंश वध, राधा-कृष्ण, यशोदा पालना झुलावे, वासुदेव, देवकी और ग्वाले की आकर्षक झांकियां सजाई गई। इसी तरह मुख्य बाजार स्थित बड़ा मंदिर ओर रतनशहर के बसंत विहार कॉलोनी में भी कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। 25 फिट की ऊंचाई पर मटकी लटकाई गई। मटकी को बाल कलाकारों की ओर से फोड़ा गया। कृष्ण जन्म पर बच्चों की ओर से गुब्बारे फोड़ कर खुशी मनाई गई। मनमोहक झांकियों को देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रही। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049364


