[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन्माष्टमी पर हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता:25 फीट ऊंची मटकी को फोड़कर सौरभ मीणा ने कान्हा का खिताब हासिल किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जन्माष्टमी पर हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता:25 फीट ऊंची मटकी को फोड़कर सौरभ मीणा ने कान्हा का खिताब हासिल किया

जन्माष्टमी पर हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता:25 फीट ऊंची मटकी को फोड़कर सौरभ मीणा ने कान्हा का खिताब हासिल किया

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार रात 11 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें श्री श्याम मंडल की टीम विजेता रही, जबकि एबीवीपी उप विजेता रही। इस प्रतियोगिता में सौरभ मीणा ने करीब 25 फीट ऊंची मटकी को फोड़कर एक साल के लिए उदयपुरवाटी के कान्हा का खिताब हासिल किया।

जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में उदयपुरवाटी एसडीओ मोनिका सामोर और तहसीलदार भीमसेन सैनी भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों ने कई दौर के प्रयास किए, जिसके बाद श्री श्याम मंडल उदयपुरवाटी की टीम ने मटकी फोड़ने में सफलता प्राप्त की। टीम के कप्तान विनोद सैनी के नेतृत्व में मटकी फोड़ने वाले सौरभ मीणा का हौसला काफी सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के दौरान, विजेता टीम को 7,100 रुपए और ट्रॉफी, जबकि उप विजेता टीम को 4,100 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अतिथि थे राष्ट्रीय गौ सेवक शील जती आश्रम के शिवराज जती महाराज, महंत रामनारायण दास त्यागी, गोविंद दास महाराज और शंकर दास महाराज।

कार्यक्रम का संचालन कैलाश कटारिया और प्रकाश जांगिड़ ने किया। नगर संयोजक सुशील सैनी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कई प्रमुख व्यक्तित्व भी मौजूद थे, जिनमें चेयरमैन रामनिवास सैनी, विहिप झुंझुनू विभाग मंत्री सतीश मिश्रा, गिरधारी लाल राठी, प्रखंड महावीर सैनी, और अन्य शामिल थे।

विभिन्न मंदिरों में हुए कार्यक्रम

जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शहर और आस-पास के इलाके में रात के समय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजन-कीर्तन किए और आधी रात को कान्हा का जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। शहर की गलियों में बच्चों को राधा और श्रीकृष्ण के रूप में सजाकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जो धार्मिक उल्लास का प्रतीक बने।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89