गड्ढे में डूबने से पूर्व फौजी की मौत:जन्माष्टमी की झांकियां देखकर रात को साइकिल पर घर लौट रहा था मृतक
गड्ढे में डूबने से पूर्व फौजी की मौत:जन्माष्टमी की झांकियां देखकर रात को साइकिल पर घर लौट रहा था मृतक
अजमेर : अजमेर के आम का तालाब शक्ति नगर में बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक पूर्व फौजी की मौत हो गई। वह सोमवार रात क्षेत्र में जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकियां देखकर घर लौट रहा था। अलवर गेट थाना पुलिस ने उसका शव जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रखवाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
क्षेत्रीय पार्षद सुनील धानका ने बताया कि आजाद पथ गली नंबर 3 निवासी पूर्व फौजी रमेश चंद शर्मा (60) क्षेत्र में सजाई गई जन्माष्टमी की झांकियां देखकर साइकिल पर घर लौट रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर वह सड़क पर बरसाती पानी से गड्ढे में गिर गया। सड़क पर करीबन 2 फीट पानी भरा हुआ था। आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पार्षद ने बताया कि नगर निगम को कई बार यहां पंप लगाकर पानी की निकासी के लिए कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
आयुक्त को कई बार समस्या को लेकर जानकारी दी उन्होंने समस्या का समाधान करने का कभी प्रयास नहीं किया। इसे लेकर क्षेत्रवासी में रोष व्याप्त है। अलवर गेट थाना प्रभारी श्याम सिंह के अनुसार मौत का कारण प्रारंभिक तौर परपानी में डूबने से माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034163


