दिव्यांगजन बच्चों व छात्रों की सेवा कर मनाया जन्मदिवस व रविवार सेवा दिवस
दिव्यांगजन बच्चों व छात्रों की सेवा कर मनाया जन्मदिवस व रविवार सेवा दिवस
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : सारथी यूथ फाउंडेशन संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की आज रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से आज देवनगर थाने के पास विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान मे आज डॉ. राकेश वशिष्ठ (प्रदेश संयोजक, जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे आज विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान मे दिव्यांगजन बच्चों व छात्रो को भोजन प्रसादी कराकर रविवार सेवा दिवस मनाया गया साथ ही डॉ. राकेश वशिष्ठ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य घेवर काटकर, दुपट्टा पहनाकर व अवॉर्ड देकर सारथी यूथ फाउंडेशन व विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान परिवार द्वारा जन्मदिवस मनाया गया गहलोत ने आमजन से अपील की है की आप भी पुण्यतिथि, जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य उत्सव पर सेवा कार्य करके इनके साथ खुशियां बाटे।
फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से हर रविवार को गौ सेवा, पक्षी सेवा, वानर सेवा, वृद्वजनो की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, मनबुद्धि बच्चों की सेवा, वस्त्रदान, आदि अलग अलग क्षेत्र मे जाकर सेवा कार्य किए जाते सुराणा ने आमजन से अपील की है की इस पुण्य कार्य मे आप भी अधिक से अधिक रविवार सेवा दिवस मिशन से जुडे मिशन से जुडने के लिए आप हेल्पलाइन वाट्सएप नम्बर 83849-70970 पर सम्पर्क करे।
इस दौरान राधिका कानुंगा, एडवोकेट संदीप व्यास, दिलीप कुमार पंवार, एडवोकेट सुनील ओझा, अशोक कुमार चितारा, दिव्या शुक्ला, राकेश रावल, रामनारायण थिरोदा, मुरली सोनी, सुमेर कुमार, प्रकाश, संजय, जूंजाराम, जनक सिंह, सुमेर दास, गंगाधर, जीतू सिंह, अशलाराम, रामनिवास, कालू, प्रकाश, सहीराम, महेंद्र, हिमत्रेय, गौरव, पुनित आदि उपस्थित थे विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान के अध्यक्ष जवानबन गोस्वामी ने सबका आभार प्रकट किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2049519


