[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखाराम दादोजी के जन्मोत्सव पर जुटी भक्तों की भीड़:श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर की सुख समृद्धि की कामना, भंडारे का चखा स्वाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखाराम दादोजी के जन्मोत्सव पर जुटी भक्तों की भीड़:श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर की सुख समृद्धि की कामना, भंडारे का चखा स्वाद

अखाराम दादोजी के जन्मोत्सव पर जुटी भक्तों की भीड़:श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर की सुख समृद्धि की कामना, भंडारे का चखा स्वाद

चूरू : चूरू के राजलदेसर कस्बे के गांव परसनेऊ में अखाराम दादोजी के दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 23 अगस्त की सुबह अखाराम दादोजी महाराज की मूर्ति का अभिषेक किया गया।

जगदीश पुजारी, किशन पुजारी के सानिध्य में होने वाले दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत सुबह मूर्ति का अभिषेक किया गया। उसके बाद एनएच 11 से अक्षय भक्त मंडल द्वारा समर्पण यात्रा रवाना होकर परसनेऊ धाम पहुंची। शाम पांच बजे दादोजी की पालकी रवाना होकर नगर भ्रमण हेतु निकली। जिसमें गाजे बाजे के साथ सचित्र झांकियां निकाली। जो गांव के मुख्य मार्गों से होकर वापस मन्दिर परिसर पहुंची। हजारों महिला-पुरुषों के साथ जय दादा के नारों से गांव गूंजायमान हो गया।

पुजारी किशन ने बताया रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह दादोजी महाराज के जन्मोत्सव पर विशेष आरती तथा हरजी भवन में दादाजी का गुणगान किया गया। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना कर प्रसाद लिया। इसके साथ दो दिवसीय आयोजन का समापन हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77