[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेश मंदिर में तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गणेश मंदिर में तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

गणेश मंदिर में तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

गौरीर : खेतड़ी के गौरीर गांव में नव निर्मित गणेश मंदिर में तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। मंदिर में हैदराबाद प्रवासी आनंद संध्या गुप्ता द्वारा बनाए गए नव निर्मित गणेश मंदिर व बाबा पूरणमल मंदिर में ठाढेश्वर धाम के महंत बाबा जसनाथ महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान पंडित प्रवीण कौशिक के आचार्यत्व में पांच पंडितों ने विधिवत वेद मन्त्रोच्चार के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई। प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान आनंद संध्या गुप्ता ने विधिवत रूप से सम्पन्न करवाई। इस मौके पर हवन, महा आरती व भंडारे का आयोजन हुआ। इससे पूर्व महिलाओं की ओर से गांव में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। वहीं मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया गया। ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पंडित प्रवीण कौशिक ने बताया ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धार्मिक अनुष्ठान करने चाहिए। भगवान के प्रति आस्था रखने से सदैव जीवन आनंदमय रहता है तो भगवान की भक्ति करने से अपने भक्तों पर हमेशा भगवान की कृपा रहती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। गाय का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है, इसकी पुजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म में गाय माता को विशेष स्थान दिया गया है, गाय के गुणों से मनुष्य अनेक प्रकार की बीमारियों से भी मुक्ति पाता है। इससे पूर्व रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण भी किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौक़े पर बालकृष्ण अग्रवाल, रीटा अग्रवाल, राजमल बोहरा ,जसवंत मान, सुभाष मान, शेर सिंह मान, सतवीर, भाग सिंह, रोहतान सिंह मान, उम्मेद सिंह मान, सतवीर मान, रतन सिंह लांबा, रणवीर सिंह, रवि ईलाखर, ओमप्रकाश योगी, सुभाष योगी, पवन योगी, भागीरथमल मान, राम अवतार योगी, जितेंद्र मीणा, पवन कुमार, सीताराम सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles