3.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पकड़ा, कोर्ट ने भेजा जेल
3.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पकड़ा, कोर्ट ने भेजा जेल
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साढ़े 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी विजय कुमार (30) के खिलाफ सरदारशहर पुलिस थाने में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ था।
आरोपी ने 2020 से लेकर 2023 तक धोखाधड़ी कर साढ़े 3 लाख रुपए ले लिए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि परिवादी और आरोपी दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे। इस दौरान आरोपी ने परिवादी के साथ साढ़े 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2121636


