चिड़ावा में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर:शिकायत के बाद भी प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, बदबू और गंदगी से लोग परेशान
चिड़ावा में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर:शिकायत के बाद भी प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, बदबू और गंदगी से लोग परेशान

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे स्वच्छता अभियान की भी पोल खुल रही है। इस संबंध में पालिका प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा।
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से पालिका क्षेत्र में कचरे के निस्तारण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिस कारण विभिन्न जगहों पर कचरे के ढ़ेर लग चुके हैं। लोगों ने बताया कि समय पर कचरे को उठवाने के लिए पालिका प्रशासन से आग्रह किया जा चुका है। विवेकानंद चौक, गौशाला रोड, पिलानी रोड समेत अन्य जगहों पर कचरा पात्रों के पास ही कचरे के ढ़ेर लगे हुए हैं। लोगों ने पालिका प्रशासन से समय पर कचरे को उठाने की मांग की।