[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति झुंझुनूं द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति झुंझुनूं द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति झुंझुनूं द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति झुंझुनूं द्वारा गुरुवार को पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन देकर मांग की गई कि इस्लामपुर मामले की जांच निष्पक्ष करवाएं एवं रविन्द्र मेघवाल को सुरक्षा प्रदान की जावे। जिला संयोजक बी एल बौद्ध ने बताया कि कल भारत बंद के समर्थन में झुंझुनूं जिला भी बन्द रखा गया था। संपूर्ण जिला शांतिपूर्ण बंद सफल रहा। सोशल मीडिया में खबर चल रही थी कि इस्लामपुर गांव में रैली के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। संघर्ष समिति ने सारे तथ्य जुटाए एवं नारे लगाने वाले युवक रविन्द्र से मिलकर सारी जानकारी प्राप्त की। तो संघर्ष समिति ने माना कि रविन्द्र द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे न लगाकर भारतीय संविधान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। भारतीय संविधान जिंदाबाद के नारे को गलत पेश कर गांव में तनावपूर्ण एवं दहशत का माहौल पैदा कर रखा है। दूसरे समाज के लोग अनुसूचित जाति के मोहल्लों में जाकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर एससी समाज में दहशत का माहौल पैदा कर रविन्द्र को झूठा फंसाया जा रहा है। इसलिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी साहब ने आश्वाशन दिया है कि हमारी तरफ से निष्पक्ष जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

जिला संयोजक बी एल बौद्ध, सह संयोजक डॉ कमल मीणा, कैलाश दास महाराज सारी,रामानंद आर्य, श्रीचंद, दलीप डिग्रवाल, प्रदीप चंदेल, महेश मेघवाल जसरापुर, सुरेंद्र कटारिया, बाबूलाल गर्वा, अनिल बाडेटीया, सीताराम बास बुडाना ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर उचित न्याय की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89