[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज की मौत, परिजन कर रहे फांसी की मांग, छावनी में तब्दील हुआ उदयपुर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज की मौत, परिजन कर रहे फांसी की मांग, छावनी में तब्दील हुआ उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज की मौत हो गई है. छात्र देवराज के परिजन लगातार आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. दो साल पहले हुए कन्हैय्यालाल हत्याकांड के बाद इस मामले ने पूरे राजस्थान को हिला कर रख दिया है. चाकूबाजी से गंभीर घायल छात्र की हालत बेहद गंभीर होने के बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर था. हॉस्पिटल का एक गेट तभी बंद कर दिया गया था और एसपी कलेक्टर समेत बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया था.

उदयपुर : चार दिन पहले (16 अगस्त) उदयपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल स्टूडेंट की मौत हो गई है। एमबी अस्पताल में भर्ती छात्र की दोपहर करीब 3 बजे तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया। छात्र के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया।

परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और दोषी को सजा देने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों को 51 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने, परिवार के 1 सदस्य को संविदा पर नौकरी देने और एसटी-एससी एक्ट के तहत मामले में कार्रवाई करने पर सहमति बन गई है।

लोगों ने परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने और स्कूल स्टाफ को हटाने की मांग की है। सरकारी नौकरी के लिए प्रशासन सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। मांगों पर सहमति बनने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

चाकूबाजी से घायल छात्र देवराज की मौत

चाकूबाजी से गंभीर घायल छात्र की हालत बेहद गंभीर होने के बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर था. हॉस्पिटल का एक गेट तभी बंद कर दिया गया था और एसपी कलेक्टर समेत बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया था. फिलहाल भजनलाल सरकार पूरे मामले को लेकर बहुत गंभीर है और जीरो टॉलरेंस की बात कही जा चुकी है.

इधर एमबी अस्पताल में पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है. कलेक्टर और एसपी समेत आला अफसर मौजूदा हालात पर नजर बनाये हुए हैं. उदयपुर आज रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया था. इधर विधायक फूल सिंह, मृतक पीड़ित परिवार के साथ मौजूद हैं और ढांढस बंधा रहे हैं. मामले पर मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.

क्या था पूरा मामला 

उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के भट्टियानी चौहट्टा में 10वीं के छात्रों में शुक्रवार सुबह स्कूल के बाहर चाकूबाजी हो गई. झगड़े में एक छात्र गंभीर घायल हो गया, जबकि दूसरे को चोटें आई थी. हमले के बाद चाकू मारने वाला छात्र मौके से फरार हो गया था.

सूचना पर मौके पर पहुंचे एडिशनल SP उमेश ओझा

स्कूल टीचर और साथी छात्रों को जैसे ही घटना का पता चला, तो वो बिना समय गवाएं घायल छात्र को स्कूटी पर बैठाकर एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. समय पर उपचार मिलने से छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही थी. हालांकि पुलिस ने चाकू मारने वाले छात्र को डिटेन कर लिया था. घटनाक्रम की सूचना पर एडिशनल एसपी उमेश ओझा, डीएसपी छगन पुरोहित, थानाधिकारी माय जाब्ता मौके पर पहुंचे थे.

देवराज को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे टीचर और साथी छात्र 

चाकू देवराज की जांघ पर लगा था, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था. हमला कर अयान मौके से भाग गया, जबकि गंभीर घायल हुए देवराज को स्कूल की टीचर और साथी छात्र स्कूटी पर बैठाकर तत्काल एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और उसका उपचार शुरू करवाया.

घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चेतक, हाथीपोल, धानमंडी सहित शहर के अंदर के बाजार बंद करवा दिए. हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने कहा कि स्कूल छात्रों के बीच इस तरह की घटना चिंतनीय है. जिस भी छात्र ने घटना कारित की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. बच्चे स्कूल में पढ़ने जाते हैं, टीचर्स को भी नजर रखनी चाहिए कि बच्चों के बीच क्या चल रहा है.

बाजार से लेकर चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात
शहर में बाजार से लेकर विभिन्न चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अफवाहों से शहर को बचाने के लिए नेट बंद है। एमबी अस्पताल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

बहनों ने घायल छात्र को बांधी थी राखी
इससे पहले दोपहर करीब 2:15 बजे घायल छात्र को सगी बहन सुहानी और चचेरी बहनों ने राखी बांधी। कलेक्टर की स्वीकृति मिलने के बाद बहनें अस्पताल पहुंचीं और भाई को राखी बांधकर उसके दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

माइनर आरोपी को सख्त सजा मिले- गुलाब चंद कटारिया 

गुलाब चंद कटारिया ने कहा- माइनर आरोपी को सख्त सजा मिले. त्योहार का दिन है. अमन चैन बनाएं रखें, प्रशासन को सतर्कता बरतनी चाहिए, प्रशासन ने जो कार्रवाई की है, वो तारीफ के काबिल है. राज्यपाल, पंजाब- आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. पीड़ित परिवार से जाकर खुद मुलाकात करूंगा.

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा-पीड़ित परिवार के साथ भजनलाल सरकार खड़ी है

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ भजनलाल सरकार खड़ी है. अपराधियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करेगी. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ नजर बनाए हुए है. लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा- घटना दुखद है। सरकार ने पूरी कोशिश की। आम जनता से अपील है कि आपसी सौहार्द बनाए रखें। मुख्यमंत्री खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है.

सरकार ने छात्र को बचाने की भरपूर कोशिश की- सांसद मन्नालाल रावत

उदयपुर चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज के मौत पर उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत कहा कि छात्र देवराज का निधन बेहद दुखद है. सरकार ने छात्र को बचाने की भरपूर कोशिश की. पूरा मेवाड़ छात्र के परिवार के साथ खड़ा है. ‘परिवार के साथ जन भावना जुड़ी है. मेवाड़ का लॉ एंड ऑर्डर नहीं बिगड़ने देंगे.

छात्र की मौत के बाद अस्पताल के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
छात्र की मौत के बाद अस्पताल के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
लोगों ने पुलिस प्रशासन पर 4 दिन तक बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।
लोगों ने पुलिस प्रशासन पर 4 दिन तक बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।
दोपहर करीब 3 बजे छात्र की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद अस्पताल में पुलिस जाब्ता बढ़ा दिया गया था।
दोपहर करीब 3 बजे छात्र की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद अस्पताल में पुलिस जाब्ता बढ़ा दिया गया था।
तस्वीर इमरजेंसी वार्ड की है। यहां छात्र की मां और परिवार की अन्य महिलाएं हैं। इसके सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया है। महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।
तस्वीर इमरजेंसी वार्ड की है। यहां छात्र की मां और परिवार की अन्य महिलाएं हैं। इसके सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया है। महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89