[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया वीरांगनाओं का सम्मान : वीरांगनाओं को सौंपा मुख्यमंत्री का संदेश, मिठाई की टोकरी, शॉल, श्रीफल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया वीरांगनाओं का सम्मान : वीरांगनाओं को सौंपा मुख्यमंत्री का संदेश, मिठाई की टोकरी, शॉल, श्रीफल

सीएम ने रक्षाबंधन पर वीरांगना बहनों को 2100 रुपए का लिफाफा, मिठाई और श्रीफल किया भेंट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राजस्थान की सभी वीरांगनाओं को रक्षाबंधन के पर्व पर संदेश भेजा है। संदेश के साथ प्रत्येक वीरांगना बहनों को मिठाई, श्रीफल, शॉल और सम्मान स्वरूप 2100 रुपए भी भेजे हैं। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। रविवार को झुंझुनूं जिले की 150 से अधिक वीरांगना बहनों को मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई भेंट सामग्री वितरित की गई।

संदेश में सीएम ने लिखा कि आपके पति ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर परिवार और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आपके साहस और धैर्य को नमन करते हुए मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है। आपके सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भारत माता की रक्षा के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों की वीरांगनाओं को रक्षाबंधन पर्व पर सम्मान के निर्देश प्रदान किए थे। इसी की पालना में रविवार को जनप्रतिनिधियों, उपखंड अधिकारियों, तहसीलदार व विकास अधिकारियों के सहयोग से राज्य सरकार की ओर से भेजी गई भेंट जिले भर में शहीद वीरांगनाओं को वितरित की गई ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89