[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व.राव श्योचन्द राम मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर रा. उ. मा. वि., निहालोठ में किया छात्रवृति वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

स्व.राव श्योचन्द राम मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर रा. उ. मा. वि., निहालोठ में किया छात्रवृति वितरण

स्व.राव श्योचन्द राम मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निहालोठ में किया छात्रवृति वितरण।

निहालोठ : स्व.राव श्योचन्द राम मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निहालोठ में किया छात्रवृति वितरण। स्व. राव श्योचंद राम जी पुण्यतिथि पर घोषित छात्रवृति का वितरण मुख्य अतिथि ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी एडवोकेट उमराव सिंह यादव के निर्देशानुसार उनके प्रतिनिधि के तौर पर छोटे भाई महिपाल सिंह यादव अध्यापक ने किया।

एडवोकेट उमराव सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय निहालोठ तहसील बुहाना जिला झुंझुनूं की कक्षा 10वीं और 12वीं के जो छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं उनको 1100/ प्रति छात्र ट्रस्ट द्वारा छात्रवृति प्रदान करने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में 13 बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वितरण किया गया।

झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम छात्रवृति वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने झंडारोहण किया तथा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एडवोकेट उमराव सिंह यादव के छोटे भ्राता महिपाल सिंह यादव अध्यापक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विधालय के व्याख्याता श्रीपाल यादव, राजकुमार, पी टी आई कपिल ई संजय जांगिड़ तथा समस्त स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम भव्यता पूर्वक संपन्न हुए।विशिष्ट अतिथि के रूप में रामप्रताप यादव, छैलू राम यादव, ओमप्रकाश यादव रहे। इनके अलावा ओमप्रकाश,रामकरण, मंगतू राम तथा अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मक्खन लाल शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्रस्ट और एडवोकेट उमराव सिंह यादव का अनूठी पहल हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89