[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वाधीनता दिवस, जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने किया ध्वजारोहण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वाधीनता दिवस, जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने किया ध्वजारोहण

स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : स्वाधीनता दिवस का जिला स्तरीय समारोह, गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, मार्च-पास्ट एवं सलामी ली गई। पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन एवं गार्ड ऑफ ऑनर, सामुहिक व्यायाम, एडीएम रामरतन सौकरिया द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का वाचन, जिला कलक्टर द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रगान एवं विसर्जन किया गया। समारोह में श्री राणी सती बाउमावि, बीडी आर पब्लिक स्कूल, द सनराईज चिल्ड्रन एकेडमी एवं सुदेश द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, बनवारी लाल सैनी, निषित कुमार, राजेश बाबल, विश्म्भर पूनियां, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील, सीईओ अम्बालाल मीणा, एसडीएम सुमन सोनल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।

कलेक्टे्रट परिसर के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने भी जिला कलक्टर कार्यालय भवन पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद सभी ने स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिस्सा लिया। इससे पहले शहीद स्मारक पार्क में जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौकरिया सहित अन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, वीरांगनाओं ने शहीद वेदी पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89