[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण:मार्च पास्ट की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 कर्मचारियों का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण:मार्च पास्ट की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 कर्मचारियों का किया सम्मान

खेतड़ी में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण:मार्च पास्ट की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 कर्मचारियों का किया सम्मान

खेतड़ी : खेतड़ी के पोलो ग्राउंड खेल मैदान में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। एसडीएम सविता शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उपखंड स्तरीय समारोह में देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

एसडीएम सविता शर्मा ने कहा कि आजादी का पर्व हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना गया है, जिसे हम त्योहार के रूप में मनाते हैं। इस पर्व को मनाने के लिए हमारे देश के अनेक वीर शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजाद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज भी सरहद पर खड़े होकर देश के वीर बहादुर इस देश की सलामती को लेकर कम कर रहे हैं। राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति की द्वारा जनहित में किया जाने वाला कार्य राष्ट्रहित में ही माना जाता है। ऐसे में शहीदों के बलिदान को याद कर भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देश भक्ति प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।
समारोह में देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

उप जिला अस्पताल में पीएमओ डॉ अक्षय शर्मा, पुलिस थाने में सीआई भंवरलाल कुमावत, डिप्टी ऑफिस में डीएसपी जुल्फीकार अली ने, खंड चिकित्सा कार्यालय में बीसीएमओ डॉ हरीश यादव ने, तहसील में तहसीलदार नीलम राज बंशीवाल ने, जेल में डाॅ प्रवीण कुमार शर्मा ने, नगर पालिका में अध्यक्ष गीता लीलाधर सैनी ने ध्वजारोहण किया गया।

इस दौरान उपखंड प्रशासन की ओर से चिकित्सा, शिक्षा, राजस्व, नगरपालिका, पंचायती राज, जलदाय सहित अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसके अलावा देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की वीरांगनाओं का भी उपखंड स्तर पर प्रशासन की ओर से सम्मान किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर, सीबीईओ जितेंद्र सुरोलिया, निखिल शर्मा, नगेंद्र सिंह सोडा, डॉ सोमदत्त भगत, डॉ गिरधारी लाल शर्मा, शेर सिंह निर्वाण, डॉ हर्ष सौभरी, जगदीश सिंह शेखावत, राकेश मोडसरा, विजय कुमार, भीखाराम धायल, रमाकांत वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77