[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशामुक्ति शपथ ग्रहण एवं हर घर तिरंगा अभियान रैली का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नशामुक्ति शपथ ग्रहण एवं हर घर तिरंगा अभियान रैली का आयोजन

नशामुक्ति शपथ ग्रहण एवं हर घर तिरंगा अभियान रैली का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : कस्बे में स्थित एस. एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज, नवलगढ़ में आजादी के अमृत महोत्त्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी रामरतन चौधरी, विशिष्ट अतिथि फायर ब्रिगेड अधिकारी कंवर पाल शेखावत, सिनियर ड्राफ्ट मेन प्रदीप कटारिया, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. देवकीनंनदन शर्मा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ जन जागृति रैली को रवाना किया। छात्राध्यापिकाओं ने शहर की मुख्य गलियों से होते हुए ‘‘तिरंगा हमारी शान है भारत की पहचान है‘‘, ‘‘विजयी विश्व तिरंग प्यारा झण्डा ऊँचा रहे हमारा‘‘ स्लोगनों के माध्यम से नगरवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया।

अधिशाषी अधिकारी रामरतन चौधरी ने छात्राध्यापिकाओं को तिरंगे की आन बान शान को ध्यान में रखते हुए हमें हर घर तिरंगा लहराना है इसके लिए नगरपालिका के द्वारा झण्डे भी वितरित किये जायेगे। कार्यक्रम के दौरान छात्राध्यापिकाओं को डॉ. संतोष पिलानियां ने नशामुक्ति अभियान के तहत नशामुक्ति हेतु शपथ दिलवाई तथा छात्राध्यापिकाओं को सदैव नशे से दूर रहने एवं सामाजिक स्तर पर अपने योगदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर व्याख्याता जगदीश प्रसाद सैनी, डॉ. माया कुमारी सांखला, पूजा सैनी, सुन्दरमल सैनी व कम्प्यूटर ऑपरेटर संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22