[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:कलेक्ट्रेट से एसपी ऑफिस पहुंची, लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:कलेक्ट्रेट से एसपी ऑफिस पहुंची, लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की

नीमकाथाना में पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:कलेक्ट्रेट से एसपी ऑफिस पहुंची, लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की

नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। जिले के सभी पुलिस थानों के पुलिसकर्मी रैली में शामिल हुए। कलेक्टर शरद मेहरा ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर छावनी, सब जेल के सामने, नगर परिषद, खेतड़ी मोड, जिला अस्पताल के सामने से होते हुए शाहपुरा रोड, सुभाष मंडी, कपिल मंडी, सब्जी मंडी से एसपी कार्यालय में पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया।

कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर इस अभियान को जन अभियान बनाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और इस दौरान फ्लैग कोड का आवश्यक रूप से ध्यान रखें।

एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस विभाग तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया है। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। आगे भी पुलिस विभाग हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम करता रहेगा।

इस दौरान कलेक्टर शरद मेहरा, एसपी प्रवीण नायक नुनावत, डीएसपी अनुज डाल, एसडीएम राजवीर यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles