महिला और उसके पति के साथ मारपीट:जेठ और उसके बेटों ने पीटा, गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती
महिला और उसके पति के साथ मारपीट:जेठ और उसके बेटों ने पीटा, गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती
चूरू : चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाबोसा मंदिर के पास महिला और उसके पति के साथ जेठ और उसके बेटों ने मारपीट की। दंपती को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने दोनों घायलों का इलाज किया।
अस्पताल में घायल प्रवीण बानो (36) और मो. इलियास ने बताया कि मेरे बड़े भाई ताज मोहम्मद, मरियम, फिरोज और अकरम ने मारपीट की है। इलियास ने बताया कि उसका बड़ा भाई उसकी बड़ी बेटी मुस्कान को 5 साल पहले उठाकर ले गया। उसके बाद अपने पुत्र मुबारिक के साथ कोर्ट मैरिज करवा दी। उसके बाद सात अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे मेरे घर आया। जिसने कहा कि मुस्कान को अपने घर में रखो। वरना तेरी छोटी बेटी को भी उठाकर ले जाएंगे। जिस पर प्रवीण और इलियास ने उसको अपने घर में रखने से मना कर दिया। तब उन चारों ने मिलकर हमारे साथ मारपीट की। पीड़ित ने कोतवाली थाने में भी इनकी शिकायत की है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2052443

