सरदारशहर पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई:दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 किलो 873 ग्राम अवैध अफीम और एक कार को किया जब्त
सरदारशहर पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई:दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 किलो 873 ग्राम अवैध अफीम और एक कार को किया जब्त
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही 9 लाख रुपए की कीमत की 1 किलो 873 ग्राम अवैध अफीम और एक कार को जब्त किया है।

थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि रतनगढ़ रोड पर खिलेरीया फांटा के पास नाकाबंदी के दौरान रतनगढ़ की ओर से आई एक कार को रुकवा कर चेक किया तो उसमें दो व्यक्ति सवार थे। कार की तलाशी ली तो कार में 1 किलो 873 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी नानकसिंह (35) पुत्र जीतसिंह और गौरव नागपाल (40) पुत्र दौलतराम अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपियों के पास से एक कार और 1 किलो 873 ग्राम अवैध अफीम जप्त की गई है।
थानाधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी तस्कर चित्तौड़गढ़ से अफीम लेकर रवाना हुए उसके बाद सालासर बालाजी मंदिर में धोक लगाई और उसके बाद पंजाब जा रहे थे। वहीं अब दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2052370

