[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांव के साधारण परिवार से निकलकर राजनीति में बनाया खास मुकाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

गांव के साधारण परिवार से निकलकर राजनीति में बनाया खास मुकाम

तेलंगाना में भाजपा के संयुक्त कोषाध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

सूरजगढ़ : कहते है पूत के पग पालने में ही नजर आ जाते है ऐसा ही कर दिखाया है पचेरी गांव के साधारण परिवार से निकले अशोक कुमार सैन ने अशोक का जन्म पचेरी गांव के एक साधारण परिवार में हुआ था परिवार की माली हालत अच्छी नहीं होने के कारण अशोक की पढ़ाई लिखाई उनके ननिहाल बलौंदा में हुई। अशोक को बचपन से ही राजनीति में रूची थी वो पढ़ते पढ़ते ही शिवसेना से जुड़ गए थे। धीरे धीरे अशोक ने राजनीति में अपनी पकड़ बनाई। फिर अशोक गांव के ही सेठ के पास काम करने हैदराबाद चला गया। वहां भी वो राजनीति में रूची लेने लगा तो सेठजी ने उसे कहा आप नेताओं के साथ अपने सम्पर्क बढ़ाओ अशोक ने भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली। धीरे धीरे अशोक को कामयाबी मिलती गई आज अशोक तेलंगाना प्रदेश भाजपा के संयुक्त कोषाध्यक्ष के पद को शुषोभित कर रहा है। पार्टी के नेताओं से सम्पर्क में रहने के कारण आए दिन सैन का हैदराबाद और दिल्ली के बीच आना जाना बना रहता है। सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पधारे अशोक सैन ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियुष गोयल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कानुन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर उनसे तेलंगाना सहित राजस्थान में उद्योग लगाने सहित कानुन व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22