खेतड़ी : योग शिक्षा केंद्र का किया शुभारंभ:शरीर को निरोगी बनाने के लिए योग प्रक्रिया का करें नियमित पालन, दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
योग शिक्षा केंद्र का किया शुभारंभ:शरीर को निरोगी बनाने के लिए योग प्रक्रिया का करें नियमित पालन, दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में संचालित सामाजिक संस्था लोकसेवा ज्ञान मंदिर खेतड़ी इकाई द्वारा संस्था के मूल उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना अभियान के तहत रविवार को योग शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें संस्था के खेतड़ी संरक्षक एडवोकेट संजय सुरोलिया ने दुपट्टा ओढ़ा कर योग शिक्षिका के पद पर ज्योति भारद्वाज को जिम्मेदारी दी गई।
प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि संस्था के मूल उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना अभियान के तहत आज योग शिक्षिका के पद पर ज्योति भारद्वाज को नियुक्त किया है, जिन्हें नियमित रूप से योग को संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार के साथ-साथ मन और शरीर स्वस्थ रहें, इसी मूल मंत्र के साथ योग शिक्षा केंद्र की शुरुआत की है। जिससे योग का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार और आमजन के स्वास्थ्य मे सुधार लाया जा सके।

उन्होंने बताया कि योग के जरिए भारत ने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग प्रक्रिया का मनुष्य के जीवन में एक अभिन्न अंग माना गया है। आज के समय में बदलती जीवन शैली व खानपान की वजह से मनुष्य का शरीर बीमारियों से घिरने लगा है। ऐसे में शरीर को निरोगी रखने के लिए योग का नियमित रूप से पालन करना चाहिए।
एडवोकेट संजय सुरोलिया ने बताया कि योग को अपने नित्य जीवन दिनचर्या में सम्मिलित हो तो हमारे मन और स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा खेतड़ी क्षेत्र में अनेक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। विश्व विकलांग दिवस पर संस्था की ओर से लगाए गए शिविर में दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण बैठकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया था।
इस मौके पर वार्ड प्रमुख रामकिशन रोहिल्ला, मुकेश प्रजापत, अजय कुमार, सुधा, रानी, सुनीता, मंजू शर्मा, विनोद कंवर, अनुराधा, कुसुम, आशा, रामवती, मंजू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034408


