आज मनाया जाएगा कृषक संवाद कार्यक्रम : राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी करेंगे शिरकत
आज मनाया जाएगा कृषक संवाद कार्यक्रम : राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी करेंगे शिरकत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : राजस्थान किसान आयोग के तत्वाधान में कृषि विभाग झुंझुनूं द्वारा 9 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे सूचना केन्द्र सभागार में कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कृषि (विस्तार) के संयुक्त निदेशक प्रकाश चन्द्र बुनकर ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी अतिथि के रूप में भाग लेंगे। वे प्रातः 7.30 बजे जयपुर से रवाना होकर 10.30 बजे झुंझुनूं पंहुचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1.30 बजे नागोर के लिए रवाना होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के नवाचारी, प्रगतिशील कृषक, पशुपालक, मत्स्यपालक, कुक्कुट पालक, मण्डी श्रमिक, किसान संगठन, स्वंयसेवी संस्थाओं एवं अन्य स्टेक होल्डर्स को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान सभी श्रेणी के कृषकों से सुधार एवं विकास के लिए सुझाव भी आंमत्रित किये जायेंगे है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048406


