[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में पिकअप और बाइक की भिड़ंत:एक युवक की मौत, 6 महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस में पिकअप और बाइक की भिड़ंत:एक युवक की मौत, 6 महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

रींगस में पिकअप और बाइक की भिड़ंत:एक युवक की मौत, 6 महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर स्थित महरोली मोड के पास पिकअप और बाइक भिड़ंत में बाइक सवार 24 साल के युवक की मौत हो गई,दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को शव का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के सुपर्द करते हुए कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बताया कि महरोली मोड़ के पास श्रीमाधोपुर से रींगस की ओर आ रही पिकअप व रींगस से श्रीमाधोपुर की ओर जा रही बाइक में आमजन सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार मालाकाली निवासी राहुल बिजारनियां (24) पुत्र सीताराम बिजारणियां और ललित देवंदा घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राहुल बिजारनिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं ललित देवंदा (28) पुत्र चुन्नीलाल देवंदा की गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक राहुल बिजारनियां अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव मालाकाली जा रहे थे। राहुल के 6 माह का बेटा है। वह गांव में पशु सहायक के रूप में काम करता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin