[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

40 मिनट में लगाए 7,321 पौधे:धार्मिक स्थल भागीनिया जोहड़ में जनकल्याण सेवा संस्थान ने चलाया कैंपेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

40 मिनट में लगाए 7,321 पौधे:धार्मिक स्थल भागीनिया जोहड़ में जनकल्याण सेवा संस्थान ने चलाया कैंपेन

40 मिनट में लगाए 7,321 पौधे:धार्मिक स्थल भागीनिया जोहड़ में जनकल्याण सेवा संस्थान ने चलाया कैंपेन

चिड़ावा : चिड़ावा के प्रमुख धार्मिक स्थल भागीनिया जोहड़ में सोमवार शाम को जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक पौधारोपण अभियान ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। शाम साढ़े छह बजे से लेकर सवा सात बजे तक के समय में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने 40 मिनट के भीतर 7,321 पौधे लगाए।

संगठन प्रमुख रवि कांत शर्मा के नेतृत्व में, एक दिन पूर्व सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्कों के माध्यम से लोगों को इस सामूहिक पौधारोपण के लिए आमंत्रित किया गया। इस आह्वान का भरपूर प्रचार हुआ और सोमवार की शाम बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का संकल्प

भागीनिया जोहड़ नगर के परमपूज्य संत पंडित गणेश नारायण का स्मृति स्थल है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का केंद्र रहा है। दशकों पहले इसका महत्व घट गया था, लेकिन चिड़ावा जन कल्याण समिति ने इसे फिर से धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

अब तक यहां लाखों रुपए खर्च कर जोहड़ का पुनर्निर्माण किया गया है। यहां पर परम हंस पंडित गणेश नारायण की आदमकद मूर्ति और भारत माता का मंदिर स्थापित किया गया है। बगीचा तैयार कर हरियाली से वातावरण को सजाया गया है।

ये मौजूद रहे

कार्यक्रम के दौरान, शिक्षाविद लोहिया स्कूल की प्रिंसिपल प्रमोदिनी दूबे ने यहां नए झूलों और वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इस मौके पर लेखक डॉ. शंभू पंवार, पूर्व पार्षद मनोहर लाल जांगिड़, डॉ. महेंद्र नेहरा, पार्षद गंगाधर सैनी, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। वर्तमान में, यहां पर लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, जो इस धार्मिक स्थल को और भी आकर्षक बनाने की दिशा में योगदान दे रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77