[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीडीके के महिला वार्ड में मरीज के परिजनों व नर्सिंग स्टाफ में देर रात विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बीडीके के महिला वार्ड में मरीज के परिजनों व नर्सिंग स्टाफ में देर रात विवाद

बीडीके के महिला वार्ड में मरीज के परिजनों व नर्सिंग स्टाफ में देर रात विवाद

झुंझुनूं : शहर के बीडीके अस्पताल की जनाना विंग के महिला वार्ड में रविवार की देर रात मरीज के परिजन व नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद हो गया। जिसको लेकर काफी देर हंगामा हुआ। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीएमओ ने अनभिज्ञता जताई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक महिला के तीन दिन पहले डिलीवरी हुई थी। उसमें खून की कमी होने पर रविवार की शाम उसे खून चढ़ाया गया था। खून की बोतल खत्म होने पर महिला मरीज की परिजन नर्सिंग स्टाफ को बुलाने गई। तो काफी देर तक वे नहीं आई।

इसके बाद दूसरे नर्सिंगकर्मियों ने खुद की ड्यूटी नहीं होने की बात कहकर मना कर दिया। परिजनों ने बताया कि इसके बाद महिला मरीज का भाई वार्ड में आया और नर्सिंगकर्मी से बोतल हटाने को कहा। जिसके बाद हंगामा हो गया। सुरक्षा गार्डों ने आकर परिजनों को बाहर भेज दिया। परिजनों ने नर्सिंगकर्मियों पर देखरेख नहीं करने का आरोप लगाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77