Paris Olympics: ‘पदक जीतने तक संन्यास नहीं लूंगी’, तीरंदाज दीपिका कुमारी ने दिया बड़ा बयान; जानें कैसा रहा सफर
भारत की सबसे अनुभवी तीरंदाजों में से एक दीपिका कुमारी पेरिस में अपने लगातार चौथे ओलंपिक में खेलने उतरीं। दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद उन्होंने खेल में वापसी की। राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद उन्होंने अप्रैल में शंघाई विश्व कप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था।
भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस ओलंपिक में प्रभावित नहीं कर पाने के बाद बड़ा बयान दिया है। लगातार चार ओलंपिक में विफल रहीं दीपिका ने कहा कि वह जब तक ओलंपिक में पदक नहीं जीत लेतीं, तब तक खेल को अलविदा नहीं कहेंगी। कई बार की विश्व कप विजेता अनुभवी तीरंदाज दीपिका का मानना है कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने में सफल रहेंगी।
लगातार चौथे ओलंपिक में उतरी थीं दीपिका
भारत की सबसे अनुभवी तीरंदाजों में से एक दीपिका कुमारी पेरिस में अपने लगातार चौथे ओलंपिक में खेलने उतरीं। दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद उन्होंने खेल में वापसी की। राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद उन्होंने अप्रैल में शंघाई विश्व कप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, पेरिस ओलंपिक में वह प्रभावित नहीं कर सकीं। दीपिका को महिला व्यक्तिगत वर्ग में दावेदार माना जा रहा था और उन्होंने अच्छी शुरुआत करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन अंतिम आठ मुकाबले में बढ़त लेने के बावजूद दीपिका को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दीपिका, भजन कौर और अंकिता भकत की महिला जोड़ी भी प्रभावित नहीं कर सकी थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034947


