[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में तीन महिलाओं सहित 17 आरोपियों को मिली सजा, वीडियो हुआ था वायरल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में तीन महिलाओं सहित 17 आरोपियों को मिली सजा, वीडियो हुआ था वायरल

राजस्थान के धरियावाद में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामले में तीन महिलाओं सहित 17 आरोपियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है. एक महिला को निवस्त्र कर घूमाने का वीडियो वायरल होने की घटना सामने आई थी.

जयपुर : राजस्थान के धरियावाद में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामले में तीन महिलाओं सहित 17 आरोपियों को कोर्ट ने सजा
सुनाई है. IPC की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है.

इसके साथ ही न्यायालय ने अर्थदंड भी लगाया है. 1 सितंबर 2023 को प्रतापगढ़ के तत्कालीन एसपी अमित कुमार बुडानिया के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया था. इस फोन कॉल पर एक महिला को निवस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल होने की जानकारी दी गई. वायरल वीडियो में लोगों की बोली और भौगोलिक दशा से घटना धरियावाद की होना प्रतीत हुआ. ऐसे  में तत्कालीन एसपी अमित कुमार बुडानिया ने तुरंत सीएमओ और PHQ को जानकारी दी.

इसके साथ ही 30 स्पेशल टीमों का गठन कर घटनास्थल और पीड़िता का पता लगाया. घटनास्थल ऐसे स्थान पर था जहां पर मोबाइल नेटवर्क नहीं था. पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपियों को चिन्हित किया. इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला.

इस घटना को लेकर DGP उमेश मिश्रा ने बताया था कि शादीशुदा होने के बाद भी महिला किसी ओर पुरुष के पास चली गई थी. इसी बात से नाराज पति ने पहले महिला का कथित तौर पर अपहरण किया और उसके साछ मारा पीटा की. इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया.

बता दें कि यह पूरा मामला 1 सितंबर 2023 का है, जिसको लेकर राजस्थान के तत्कालीन सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है. पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है. इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77