[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च:सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च:सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश

रैपिड एक्शन फोर्स की ओर से शुक्रवार को सांप्रदायिक दंगा या प्राकृतिक आपदा के समय अधिक कारगर ढंग से नियंत्रित करने का संदेश देकर फ्लैग मार्च निकाला।

सादुलपुर : चूरू के सादुलपुर में रैपिड एक्शन फोर्स की ओर से शुक्रवार को सांप्रदायिक दंगा या प्राकृतिक आपदा के समय अधिक कारगर ढंग से नियंत्रित करने का संदेश देकर फ्लैग मार्च निकाला।

थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझड़िया ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेशानुसार राजस्थान में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स की बटालियन के कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन और उप कमांडेड संजय कुमार निर्मल के नेतृत्व में एक अगस्त से सात अगस्त तक पुलिस थानों में जाकर परिचय अभ्यास के लिए तैनात किया गया है। ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अंतर्गत शुक्रवार को सादुलपुर में संजय कुमार निर्मल के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस के जवानों ने परिचय अभ्यास किया।

उन्होंने बताया कि परिचय अभ्यास के दौरान क्षेत्र की जनसंख्या सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगह, विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा और बलवाइयों की सूची तैयार की जाएगी। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई सांप्रदायिक तनाव और दंगा की स्थिति घटित होने या प्राकृतिक आपदा होने पर तुरंत नियंत्रण और कार्रवाई की जा सके। इसके अलाव बल सदस्यों की ओर से राजनीतिक दलों, समाजसेवी सगठनों की भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। थानाधिकारी झाझड़िया ने बताया कि अभ्यास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्राकृतिक आपदा, सामाजिक परिवेश और समाज में शांति उत्पन्न करने वाले विभिन्न कार्यों का गहन अध्ययन कर डाटा एकत्रित करना है। ताकि विषम परिस्थितियों में तुरंत शांति व्यवस्था बनाने में मदद कर सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin