[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पूर्व सैनिक की हत्या का मामला:गौरव सेनानी समिति ने डीएसपी से की मुलाकात, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पूर्व सैनिक की हत्या का मामला:गौरव सेनानी समिति ने डीएसपी से की मुलाकात, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

चिड़ावा में पूर्व सैनिक की हत्या का मामला:गौरव सेनानी समिति ने डीएसपी से की मुलाकात, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

चिड़ावा : चिड़ावा के पास बजावा निवासी पूर्व सैनिक महावीर सिंह और उनकी पत्नी भानवती की निर्मम हत्या के मामले में आज पूर्व सैनिकों ने गौरव सेनानी सेवा समिति के बैनर तले डीएसपी से मुलाकात की।

पूर्व सैनिकों ने हत्या के तीन दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने पर आक्रोश व्यक्त किया और ज्ञापन देते हुए हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि इस घटना से जिलेभर के पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पूर्व सैनिकों ने पांच अगस्त को डीएसपी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

इस मौके पर संगठन अध्यक्ष शीशराम डांगी, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद रोहिला, सचिव जमशेर खान, सदस्य हरलाल डांगी, अमर सिंह खीची, विजेंद्र सिंह कोच, सतवीर मेचू, भागीरथमल, जय सिंह बराला, उदय सिंह, जय सिंह काजला, धर्मवीर डांगी ओजटू, जुगलाल डांगी ओजटू, सूबेदार हरचंद यादव, समुंदर सिंह डांगी, सूबे सिंह यादव, भरत सिंह कुल्हार आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin