रोडवेज कर्मचारियों ने विधायक का पुतला फूंका:डीजल महंगा होने पर लोक परिवहन सेवा की निजी बसों को बढ़ावा देने की पैरवी की थी
रोडवेज कर्मचारियों ने विधायक का पुतला फूंका:डीजल महंगा होने पर लोक परिवहन सेवा की निजी बसों को बढ़ावा देने की पैरवी की थी
चूरू : चूरू रोडवेज डिपो में शुक्रवार दोपहर रोडवेज श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारियों ने निर्दलीय विधायक यूनुस खान का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर एकत्रित रोडवेज कार्मिकों ने डिपो में नारेबाजी की। उसके बाद यूनुस खान का पुतला फूंका। संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तालीम हुसैन ने बताया- पूर्व बीजेपी सरकार के परिवहन मंत्री और वर्तमान निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने 20 जुलाई को राज्य विधानसभा में परिवहन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान डीजल महंगा होने के कारण प्रदेश में रोडवेज की बसों को बढ़ावा देने के बजाय लोक परिवहन सेवा की निजी बसों की संख्या का विस्तार करने की पुरजोर वकालत की थी।
रोडवेज विरोधी उनके इस बयान से आम रोडवेज कर्मचारियों-अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसी के कारण संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर श्रमिक संगठनों के कर्मचारियों ने डिपो परिसर में पुतला दहन करते हुए विधानसभा में उनके द्वारा दिए गए बयान की निंदा की गई है। उन्होंने कहा- रोडवेज कर्मचारी अपनी पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। इसके बाद भी निर्दलीय विधायक इस तरह के बयान देकर रोडवेज कर्मचारियों की भावना को आहत कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043869


