अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:देशी रिवाल्वर और कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:देशी रिवाल्वर और कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
झुंझुनूं : जिला स्पेशल टीम व सूरजगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दक्षित (20) पुत्र धर्मवीर सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के चीमा का बास का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी की चिड़ावा से सही कलां रोड पर स्थित श्मशान भूमि के पास जोहडे़ में एक युवक खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार हैं।
सूचना के बाद जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी खड़ा नजर आया। डिटेन कर पूछताछ की तो घबरा गया। उसके बाद तलाशी ली तो जेब में सफेद रंग की थैली में एक देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस मिला।
जिन्हें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। अवैध रिवाल्वर को लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी दक्षित के खिलाफ पूर्व में सूरजगढ़ थाना में एक मामला दर्ज है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044873

