सिंघाना पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई:तीन देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद, एक नाबालिग निरूद्ध
सिंघाना पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई:तीन देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद, एक नाबालिग निरूद्ध
सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टे बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने हथियार लेकर आए एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया है। थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में अवैध हथियारो पर लगाम लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की बुहाना रोड़ स्थित बोहरा वाला कुआं के पास एक युवक हथियार लेकर आने वाला है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम बोहरा वाले कुएं के पास पंहुची तो एक बिना छत के खंडहर मकान के पास एक बाइक खड़ी दिखाई दी। जब एएसआई कल्याण सिंह तंवर और एएसआई विद्याधर शर्मा ने खंडहर में घुसकर देखा तो अंदर एक युवक बैठा दिखाई दिया। युवक ने अपनी पीठ पर बैग लटका रखा था, जिसमें वह हथियार लेकर आया था। जब पुलिस की टीम ने बैग की तलाशी ली तो उसमें तीन देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा पाए गए। जब पुलिस के अधिकारियों ने युवक से हथियारों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके पास मिले हथियार व कारतूस जब्त कर लिए।

थानाधिकारी ने बताया कि निरूद्ध किए गए नाबालिग से गहनता से पूछताछ की जा रही है। साथ ही हथियार सप्लाई करने वाले सरगना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी कैलाश चंद यादव, डीएसटी प्रभारी शेर सिंह फोगाट, एचसी सुरेंद्र नारवाल, कांस्टेबल राकेश कुमार, अजय कुमार, योगेन्द्र, संदीप गांधी, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, सतीश, अमित कुमार आदि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045086

