चिकित्सा शिक्षकों की राज्य सरकार को चेतावनी:डाइंग कैडर को लेकर तीये की बैठक की, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही
चिकित्सा शिक्षकों की राज्य सरकार को चेतावनी:डाइंग कैडर को लेकर तीये की बैठक की, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही
सीकर : प्रदेश के 17 मेडिकल कॉलेज के 700 चिकित्सा शिक्षक आज चौथे दिन भी डाइंग कैडर घोषित करने के विरोध में अपना विरोध जता रहे हैं। आज मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर्स ने तीये की बैठक की। इन मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर्स का कहना है कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता तो यह वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर्स का कहना है कि वह राजस्थान मेडिकल शिक्षा समिति (राजमेस) के तहत 2017 से कार्यरत हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने बजट घोषणा में इसमें कार्यरत मेडिकल टीचर्स पर राज्य सेवा नियम लागू करने की घोषणा की है। लेकिन हाल ही में जारी किए गए एक नए आदेश में इन सभी टीचर्स को डाइंग कैडर घोषित कर दिया गया। साथ ही कहा गया कि 1 अगस्त 2024 के बाद जो भी नई भर्ती होगी उन्हें ही बढ़ा हुआ वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएगी। 2017 से मेडिकल कॉलेज में कार्यरत चिकित्सक सरकार के सामने अपना विरोध प्रदर्शन कर सर्विस नियमों को उन पर भी लागू करने की मांग कर रहे हैं। यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038976


