प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर ऑपरेटर की ट्रेन से कटकर मौत:पटरियों के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर ऑपरेटर की ट्रेन से कटकर मौत:पटरियों के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
सीकर : सीकर में अखेपुरा के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक के पास से एक आधार कार्ड, यूनिवर्सिटी का आईडी कार्ड, बैग व मोबाइल फोन मिला है। घटना की सूचना रेलवे ने रानोली थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह 8:30 बजे के करीब अखेपुरा के पास युवक के ट्रेन की चपेट में आ जाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवक का शव ट्रेन से कटा हुआ था। युवक के पास एक आधार कार्ड, मोबाइल फोन व श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी (झुंझुनूं) का एक आईडी कार्ड मिला है। जिससे पता चलता है कि मृतक युवक यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता था।

मृतक युवक की पहचान पवन कुमार (30) निवासी मोहल्ला नागरपुरा, झुंझुनूं के रूप में हुई है। युवक ने सुसाइड क्यों किया इसकी जांच जारी है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039127


