[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक विक्रम सिंह ने सीमेंट कंपनी में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने व रेल लाइन का मुद्दा विधानसभा में उठाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विधायक विक्रम सिंह ने सीमेंट कंपनी में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने व रेल लाइन का मुद्दा विधानसभा में उठाया

विधायक विक्रम सिंह ने सीमेंट कंपनी में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने व रेल लाइन का मुद्दा विधानसभा में उठाया

नवलगढ़ : विधायक विक्रमसिंह जाखल ने सोमवार को सीमेंट कंपनी से जुड़े मुद्दों व पानी की समस्या का मामला प्रमुखता से विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि नवलगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन योजना के तहत हुए कार्यों व योजना में भ्रष्टाचार हुआ है।

विधायक ने कहा कि जलदाय विभाग के हुए सर्वे के अनुसार नवलगढ़ में भूजल स्तर नीचे चले जाने से 73 ट्यूबवैल सूख गए हैं। इसलिए नवलगढ़ में पेयजल स्कीम का काम जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि सीमेंट प्लांट व खनन के क्षेत्र में पेड़-पौधे काटने से वहां रहने वाले जीव-जंतु खत्म हो गए।

सीमेंट कंपनी से निकलने वाले धुएं व मिट्टी उड़ने से प्रदूषण हो रहा है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। उक्त फैक्ट्री के आसपास इलाके में चिकित्सा कैंप कंपनी की ओर से लगवाए जाएं। स्थानीय युवाओं को सीमेंट कंपनी में रोजगार नहीं देने से आमजन में रोष है। सीमेंट कंपनी के लिए रेल लाइन प्रस्तावित है, किसानों के हितों को देखते हुए उचित मार्ग पर रेल लाइन डाली जानी चाहिए, जिससे किसानों की ज्यादा जमीन खराब नहीं हो, किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होता है, सीमेंट कंपनी को एनजीटी से एनओसी नहीं दी जाए। चिराना, किरोड़ी, नोहरा, पहाड़ीला, लोहार्गल पहाड़ी क्षेत्र में पैंथर व जंगली जानवरों से आमजन के बचाव के लिए इलाके में तारबंदी की जाए या दीवार बनाई जाए। नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल द्वारा विधानसभा में सीमेंट कंपनी से जुड़े मुद्दों को उठाने पर किसानों ने विधायक का आभार जताया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin