[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RTO इंस्पेक्टर की गाड़ी से सवा लाख रुपए लूटे:महिला अधिकारी बोलीं- बजरी माफिया ने मेरी हत्या की कोशिश की, 2 डंपर छुड़ा ले गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

RTO इंस्पेक्टर की गाड़ी से सवा लाख रुपए लूटे:महिला अधिकारी बोलीं- बजरी माफिया ने मेरी हत्या की कोशिश की, 2 डंपर छुड़ा ले गए

RTO इंस्पेक्टर की गाड़ी से सवा लाख रुपए लूटे:महिला अधिकारी बोलीं- बजरी माफिया ने मेरी हत्या की कोशिश की, 2 डंपर छुड़ा ले गए

लालसोट (दौसा) : RTO इंस्पेक्टर की गाड़ी से बजरी माफिया 1.34 लाख रुपए लूट ले गए। मौके पर उन्होंने महिला अधिकारी (RTO इंस्पेक्टर) को जान से मारने की कोशिश भी की। ओवरलोड डंपरों को रोकने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। बड़ी संख्या में बिना नंबर वाली कार से आए माफिया 2 डंपरों को भी छुड़ा ले गए। मामला दौसा के लालसोट इलाके का है। इंस्पेक्टर ने लालसोट थाने में बजरी माफिया के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने, राजस्व कार्य में बाधा डालने, सरकारी रुपए लूटने का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरटीओ इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- सोमवार सुबह 8 बजे सवाई माधोपुर रोड पर लालसोट उप परिवहन कार्यालय से 2 किमी आगे (अनाज मंडी के पास) न्यू किसान कांटे पर बजरी से भरे दो ओवरलोड डंपरों को रुकवाया था। उनके पास डंपर और बजरी परिवहन से संबंधित कोई कागज नहीं थे।

सोमवार को लालसोट थाने में शिकायत लिखती आरटीओ इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी।
सोमवार को लालसोट थाने में शिकायत लिखती आरटीओ इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी।

सरकारी अधिकारी ने कहा- बजरी माफिया के हौसले बुलंद
आरटीओ इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी ने बताया- ओवरलोड गाड़ियों का चालान बनाकर जब्त करने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर की 10 कारों में 3 मुख्य बजरी माफिया समेत 26 लोग मौके पर आ गए। वे कार्रवाई का विरोध करने लगे। मेरे और गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की। वे मौके पर इकट्‌ठे हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही झूठे केस में फंसाने, तबादला करवाने, मेरे बच्चों का अपहरण कराने की भी धमकी दी। बजरी माफिया के हौसले बुलंद हैं। वे पहले भी प्रदेश में हत्याएं कर चुके हैं। आज मेरी हत्या का प्रयास किया।

इसी सरकारी कार से लूटी गई राजस्व राशि। कार लालसोट थाने में खड़ी है।
इसी सरकारी कार से लूटी गई राजस्व राशि। कार लालसोट थाने में खड़ी है।

उग्र हो गए थे माफिया
आरटीओ इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी ने बताया- माफिया सरकारी कार में रखी अटैची ले गए। उसमें 1.34 लाख रुपए की राजस्व राशि, चालान बुक, कैश बुक, रसीद बुक आदि थे। मैंने उनसे अटैची वापस लेने की कोशिश भी की लेकिन वे संख्या में अधिक थे और उग्र हो रहे थे। इसलिए हमारी टीम लालसोट थाने आ गई। आरटीओ इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी ने लालसोट थाने में बजरी माफिया बबलू उर्फ अकरम पुत्र सिराज खान निवासी बेहतेड़ मलारना डूंगर (दौसा) समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुक्ता सोनी की एडिशनल एसपी व डिप्टी एसपी से भी बात हुई है। इलाके में नाकाबंदी कराई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

तस्वीर में नजर आ रहे रोड किनारे खड़े दोनों ओवरलोड डंपर।
तस्वीर में नजर आ रहे रोड किनारे खड़े दोनों ओवरलोड डंपर।
रोड किनारे खड़ी बजरी माफिया की बिना नंबर की कारें।
रोड किनारे खड़ी बजरी माफिया की बिना नंबर की कारें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77