[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

400 मुस्लिम प्रतिभाएं सम्मानित, 3 स्टूडेंट को फ्री में उमराह पर जाने का मिला मौका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

400 मुस्लिम प्रतिभाएं सम्मानित, 3 स्टूडेंट को फ्री में उमराह पर जाने का मिला मौका

400 मुस्लिम प्रतिभाएं सम्मानित, 3 स्टूडेंट को फ्री में उमराह पर जाने का मिला मौका

जोधपुर : खिदमत-ए-ख़ल्क ट्रेवल्स फाउंडेशन की ओर से प्रताप नगर स्थित महिला पीजी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फाउंडेशन सचिव अब्दुल रहीम मोदी ने कहा कि मुस्लिम समाज की 10वीं, 12वीं में 80 प्रतिशत और इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले, उच्च शिक्षा, खेल क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन तथा नीट व सरकारी सेवाओं में चयनित छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों सहित कुल 400 मुस्लिम प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

फाउंडेशन अध्यक्ष अब्दुल वहीद गजधर ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास थे। अध्यक्षता मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने की। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको, पूर्व राज्यमंत्री व प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत संरक्षक अशरफ अली खिलजी, पूर्व मुख्य वन संरक्षक इस्हाक अहमद मुगल, झुंझनू के पूर्व जिला कलेक्टर यूडी खान, उम्मेद अस्पताल अधीक्षक डॉ. अफजल हकीम, राजस्थान सहकारी विभाग जोधपुर रजिस्ट्रार मोहम्मद हारुन बैलिम व समाजसेवी तैयब अली अंसारी शामिल हुए। 11 हजार रुपए , प्रशस्ति-पत्र व मोमेंटो दे सम्मानित किया कम खर्च पर उमराह मक्का-मदीना की धार्मिक यात्रा कराने के मक़सद से खिदमत ए ख़ल्क ट्रेवल्स फाउंडेशन की स्थापना की गई है।

शहर के 10वीं बोर्ड में मुस्लिम वर्ग में टॉपर रही अफ्सा खान 96.33 प्रतिशत व राजस्थान में 10वीं बोर्ड में मुस्लिम वर्ग में टॉपर रहे निहाल 99.50 प्रतिशत को उम्माह खुशियों के मेले में लक्की ड्रॉ में विजेता रहे, जिन्हें निशुल्क यात्रा पर भेजा जाएगा। विशेष रूप से अउवां गांव की अक्सा वेलिम को 10वीं में 98.17 प्रतिशत हासिल करने पर एवं मथानिया गांव के जाकिर को 12वीं विज्ञान वर्ग में 96 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर 11 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चे उत्साहित नजर आए। शिक्षा के सूरज से राष्ट्र की तरक्की में मील का पत्थर बन रहे : व्यास पूर्व जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि शिक्षा के सूरज से युवा समाज को राह दिखा रहे हैं बल्कि राष्ट्र की तरक्की में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व झुंझुनूं जिला कलेक्टर यूडी खान, शिक्षाविद हमीद खिलजी सहित समस्त अतिथियों ने बेहतर भविष्य के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। फाउंडेशन उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद मेटल ने बताया कि इकबाल कैफ़, इकबाल खान बैण्डबॉक्स, खुर्शीद अहमद, उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, पत्रकार डॉ. सय्यद मोईनुल हक, अब्दुल रशीद अंसारी, साजिद खान जोधाणा, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद कासिफ, रिजवान राजा, वसीम अकरम, अख्तर हिन्दुस्तानी, शौकत अली लोहिया, जाहिद रहमानी, अमीना बानो, जावेद हुसैन, मोहम्मद अतीक सिद्दीकी, आमिर बैलिम, रजाउल्लाह गौरी सहित कई समाजसेवियों का भी सम्मान हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22