[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नो पार्किंग में खड़े दो ट्रेलर सामान सहित जब्त:नीमकाथाना शहर की ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, चोरी छिपे बड़े वाहनों की होती है शहर में एंट्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नो पार्किंग में खड़े दो ट्रेलर सामान सहित जब्त:नीमकाथाना शहर की ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, चोरी छिपे बड़े वाहनों की होती है शहर में एंट्री

नो पार्किंग में खड़े दो ट्रेलर सामान सहित जब्त:नीमकाथाना शहर की ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, चोरी छिपे बड़े वाहनों की होती है शहर में एंट्री

नीमकाथाना : नीमकाथाना में यातायात व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है। नीमकाथाना जिले में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आज कपिल मंडी में नो पार्किंग में खड़े दो ट्रेलर पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त किया।

यातायात प्रभारी सुरेश जांगिड़ ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रभारी सुरेश जांगिड़ ने बताया कि, नो पार्किंग में खड़े दो ट्रेलर को जब्त किया गया। उसके साथ ही उन्होंने बताया कि नो पार्किंग में ट्रेलर खड़े करने से वहां पर जाम की स्थिति पैदा होती है इसलिए दोनों ट्रेलर पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही वाहन चालकों से भी आग्रह किया है कि नो पार्किंग में वाहन खड़े नहीं करें। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग में खड़े वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी कार्रवाई लगातार की जाएगी।

बड़े दुकानदार दिन में ही ट्रेलर में समान मंगवाते हैं और उन्हें अपनी-अपनी दुकानों के सामने खड़ा कर कर खाली करवाते हैं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है और लंबा जाम लग जाता है। बड़े वाहन चोरी छिपे शहर के अंदर एंट्री करते हैं। लोगों ने कहा कि शहरवासी अगर पुलिस का सहयोग करेंगे तो यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62