[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ मुकेश दाधीच के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ मुकेश दाधीच के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

समाज सेवा एवं पर्यावरण की रक्षा मानव सेवा के प्राथमिक स्रोत-डॉ.मुकेश दाधीच

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार 

चरावास : समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी डॉ मुकेश दाधीच के जन्मदिन पर राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ विभिन्न गांवों में अनेक कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। डॉ दाधीच के जन्मदिन पर हर वर्ष क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व प्रदेश के अनेक जिलों में वृक्षारोपण एवं गौ सेवा का कार्य किया जाता रहा है। अपने जन्मदिन के अवसर पर डॉ दाधीच ने कहा कि समाज की सेवा एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति का प्राथमिक कार्य होना चाहिए इसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन की सार्थकता की ओर बढ़ता है।

हर वर्ष की भांति आज भी झुंझुनूं में कैलाश शर्मा एवं अनील दाधीच के नेतृत्व में चूरू में पवन शर्मा, नवीन कुमार के नेतृत्व में, बिकानेर में सुरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा के नेतृत्व में, जैसलमेर, बाडमेर में बाबूलाल दाधीच, संजय कुमार के नेतृत्व में, नागौर में लक्की शर्मा व राजकुमार के नेतृत्व में सीकर में रवि शर्मा एवं किशनलाल के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इसी प्रकार चारावास में सुरेंद्र कुमार एवं नागपाल सिंह के नेतृत्व में, बडाऊ में आशिष शर्मा व सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में, गुढ़ा गौडजी में दर्शन वर्मा व किशोर शर्मा के नेतृत्व में,श्यामपुरा में अजय दाधीच एवं उम्मेद शर्मा के नेतृत्व में,लोयल में अशोक दाधीच,सन्दीप कुमार के नेतृत्व में, जसरापुर में शिवम् एवं योगेश के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ-साथ क्षेत्र के अनेक गांवों में अनेक कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण एवं गौ सेवा का कार्य किया।इस अवसर पर सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने डॉ दाधीच को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad