[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला सेशन जज ने किया जेल का निरीक्षण:जेलर को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश, कैदियों को अपराध से दूर रहने की दी सलाह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला सेशन जज ने किया जेल का निरीक्षण:जेलर को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश, कैदियों को अपराध से दूर रहने की दी सलाह

जिला सेशन जज ने किया जेल का निरीक्षण:जेलर को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश, कैदियों को अपराध से दूर रहने की दी सलाह

खेतड़ी : जिला सेशन जज ने शनिवार को खेतड़ी जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल के कैदियों की जानकारी लेकर जेलर को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार जिला सेशन जज करीब तीन बजे खेतड़ी जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेलर मोतीलाल के साथ जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में विचाराधीन बंदियों की जानकारी लेकर जेलर को जेल की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।

जेलर मोतीलाल ने बताया कि जिला सेशन जज देवेंद्र दीक्षित की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान जेल में बंद कैदियों के मामलों की जानकारी अवगत करवाई गई। वही कैदियों को जेल प्रशासन की ओर से दिए जा रही सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान जिला सेशन जज देवेंद्र दीक्षित ने कैदियों से कहा कि मनुष्य को अपने व्यवहार में परिवर्तन करना चाहिए। गलतियां होने के बावजूद उन्हें दोबारा दोहराने से व्यक्ति पूर्ण रूप से अपराधी बन जाता है, जिससे एक अच्छे व्यक्ति का भविष्य खराब हो जाता है।

जिला सेशन जज ने शनिवार को खेतड़ी जेल का औचक निरीक्षण किया
जिला सेशन जज ने शनिवार को खेतड़ी जेल का औचक निरीक्षण किया

इस दौरान उन्होंने जेल में बंद कैदियों से वार्ता करते हुए अपने जीवन व व्यवहार मे सुधार लाकर अपराध से दूर रहने की सलाह दी। वही नैतिकता पूर्ण बेहतर जीवन यापन करने की बात कही। जेलर मोतीलाल ने बताया कि खेतड़ी जेल काफी समय पुरानी होने के कारण निर्माण कार्य करवाया गया है। वर्तमान में खेतड़ी सब जेल में 33 बंदी विचाराधीन है। बंदियों की सुरक्षा के लिहाज से जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जेलों की जांच कराने को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पूर्व में भी स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से जेल का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु सामने नहीं आई थी। जेल की सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी कोई संदिग्ध गतिविधियां पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जेलर मोतीलाल, अंबाराम, राकेश कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles