रोवर लीडर लाठ 10 वर्षीय सेवा मैडल से होंगे सम्मानित
रोवर लीडर लाठ 10 वर्षीय सेवा मैडल से होंगे सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : लोहिया शिक्षण संस्थान के रोवर लीडर कन्हैया लाठ को दस वर्षीय दीर्घकालीन सेवा अलंकार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा,यह जानकारी महेश कुमार कलावत सीओ स्काउट झुंझुनूं ने पत्र के माध्यम से प्रदान की,साथ ही सीओ स्काउट ने बताया कि यह अलंकार पुरस्कार इन्हें जिला परिषद के द्वितीय अधिवेशन में झुंझुनूं में दिया जाएगा,गौरतलब है कि रोवरलीडर लाठ बचपन से भारत स्काउट गाइड के सदस्य है,और इन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के आर नारायणन ओर ए पी जे अब्दुल कलाम से भी अवॉर्ड प्राप्त किया है,साथ ही कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है,यह सम्मान इनकी संगठन के प्रति सेवा के लिए प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर चेयरमैन राम सिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझडिया और सचिव प्रदीप नेहरा ने खुशी जाहिर की है।